Lalitpur News: खाद की तीन निजी दुकानों के लाइसेंस निलंबित
ललितपुर, अक्टूबर 17 -- Lalitpur News: ललितपुर। खरीफ में कुदरत की मार से अभी किसान उबर भी नहीं सके कि खाद के नाम पर उनसे लूटखसोट शुरू हो गयी है। ललितपुर में खाद की कालाबाजारी पर कृषि विभाग ने सख्ती की है। 1350 रुपये की डीएपी बोरी दो हजार रुपये से अधिक में बेचने की शिकायतों पर तीन खाद विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित कर जवाब मांगा गया है। बुंदेलखंड स्थित ललितपुर का प्रमुख पेशा कृषि है। यहां दो लाख से अधिक किसान सवा तीन लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल में रबी और खरीफ की बुआई करते हैं। इसके लिए उनको खाद, बीज, कीटनाशक आदि का समय से इंतजाम करना पड़ता है। शासन ने जनपद के लिए खाद का लक्ष्य निर्धारित करके आपूर्ति भी शुरू कर दी है। यूरिया, डीएपी, एनपीके आदि खाद 44 सहकारी समितियों और लगभग 190 निजी दुकानों के माध्यम से बेचा जा रहा है। पर्याप्त मात्रा में खाद स्टो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.