ललितपुर, अक्टूबर 22 -- Lalitpur News: ललितपुर। प्रयागराज झांसी खण्ड स्नातक सीट पर विधान परिषद सदस्य के चुनाव के लिए शुक्रवार 23 अक्तूबर को तेरह पोलिंग बूथों पर मतदान होगा। बृहस्पतिवार को विकास भवन प्रांगण स्थित जिला निर्वाचन कार्यालय से पोलिंग पार्टियों को मतपेटी और चुनाव सामग्री के साथ बूथों के लिए रवाना किया गया। जिस कारण सुबह से लेकर दोपहर तक खासी गहमा गहमी रही। प्रयागराज झांसी खण्ड स्नातक विधायक के निर्वाचन में ललितपुर के मतदाताओं की अहम भूमिका रहती है। यहां के 11,330 वोटर प्रत्याशियों की हार जीत तय करते हैं। इस सीट पर समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशियों के अलावा ग्यारह निर्दलीय उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: एमएलसी चुनाव : पोलिंग स्टेशन तैयार, 152 बूथों पर होगी वोटिंग चुनाव में जीतने के लि...