Lalitpur News: क्षतिग्रस्त सड़क की शीघ्र कराएं मरम्मत
ललितपुर, नवम्बर 5 -- Lalitpur News: ललितपुर। लिटिल फ्लावर स्कूल के पीछे मां वीरलोचनी बीजासेन महाकाली सिद्ध पीठ ट्रस्ट के आस पास की गलियां खुदी पड़ी हैं। जिसकी वजह से श्रद्धालुओं को आवागमन में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। समस्या के समाधान को ट्रस्ट अध्यक्ष ने जिलाधिकारी को एक शिकायती पत्र सौंपा। मां वीरलोचनी बीजासेन महाकाली सिद्ध पीठ ट्रस्ट के अध्यक्ष विनीत बाबा वाल्मीकि ने बताया कि अमृत टू योजना के तहत शहर के विभिन्न मुहल्लों में पाइप पेयजल आपूर्ति दुरुस्त करने के लिए सड़कें खोदकर पाइप लाइन बिछाई गई है। लिटिल फ्लावर स्कूल के पीछे भी सड़कों को खोदने के बाद पाइप लाइन डाली गयी लेकिन अभी तक खुदी सड़कों को दुरुस्त नहीं किया जा सका है। हाल ही में पीठ का वार्षिक उत्सव आयोजित होने वाला है। जिसमें कई राज्यों से श्रद्धालुओं का आना होगा। राज्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.