Lalitpur News: क्षतिग्रस्त पुल की बही मिट्टी, आवागमन ठप
ललितपुर, सितम्बर 7 -- Lalitpur News: ललितपुर। बारिश का पानी अपने साथ बहुत कुछ बहा ले गया। शहजाद नदी का पानी पनारी से पंचमुखी हनुमान मंदिर मार्ग से होकर रामनगर आने वाली सड़क पर बने क्षतिग्रस्त पुल की मिट्टी भी समेट ले गया। अब इस पर चलना संभव ही नहीं है। फिलहाल लोगों ने इस मार्ग से आवागमन बंद करके पुल को चलने लायक बनाने के लिए मांग उठाई है। बीते वर्षों में जोरदार बारिश के दौरान गोविंद सागर बांध के गेटों को खोलकर हजारों क्यूसेक पानी शहजाद नदी में डिस्चार्ज किया गया था। जिसकी वजह से रामनगर से पनारी जाने वाले मार्ग स्थित शहजाद नदी पर बना पुल बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था। जिसकी वजह से पंचमुखी हनुमान मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को समस्याएं होने लगी थीं। यह भी पढ़ें- चित्रकूट पहुंचे सीएम योगी ने लिया बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा, पीड़ितों को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.