Lalitpur News: कोर्ट परिसर की सुरक्षा का एसपी ने लिया जायजा
ललितपुर, अगस्त 3 -- Lalitpur News: ललितपुर। पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार वाजपेई ने सोमबार को जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर का निरीक्षण कर सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया। इस मौके पर न्यायालय परिसर में प्रवेश करने वाले व्यक्तियों की जांच, न्यायालय परिसर की निगरानी, सदर हवालात, बंदियों की सुरक्षा और अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं का गहनता से निरीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक ने न्यायालय परिसर के प्रवेश द्वार पर स्थापित डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर व बैग स्कैनर की कार्यप्रणाली का निरीक्षण करते हुए ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को न्यायालय परिसर में प्रवेश करने वाले प्रत्येक व्यक्ति, वस्तु की सतर्कतापूर्वक स्क्रीनिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। संदिग्ध गतिविधि अथवा वस्तु की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को देने के लिए कहा। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: किसी भी सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.