ललितपुर, अक्टूबर 7 -- Lalitpur News: मड़ावरा। पुलिस क्षेत्राधिकारी आलोक कुमार अग्रहरि ने बुधवार को मड़ावरा कोतवाली का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की हकीकत परखी। विभिन्न महत्वपूर्ण रजिस्टरों, बैरिकों संग कार्यालय की साफ सफाई को दुरुस्त रखने के उन्होंने निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सीओ ने सीसीटीएनएस कार्यालय, मिशन शक्ति केंद्र, महिला हेल्प डेस्क और पुलिसकर्मियों की बैरक का निरीक्षण किया। सीसीटीएनएस में दर्ज मुकदमों एवं अन्य अभिलेखों की जानकारी लेते हुए सभी रिकॉर्ड को समय से अपडेट रखने और अभिलेखों को दुरुस्त रखने के लिए कहा। मिशन शक्ति केंद्र और महिला हेल्पडेस्क का निरीक्षण करते हुए महिला संबंधी शिकायतों को गंभीरता से लेने तथा पीड़िताओं की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा। इसके साथ ही बैरक और थाना परिसर में साफ-...