ललितपुर, अगस्त 21 -- Lalitpur News: कुल्हाड़ी से हमले में तीन पर मुकदमा

कुल्हाड़ी हमला तालबेहट। कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम थाना गांव में कुल्हाड़ी से हमला करने के आरोप में पुलिस ने दो महिला सहित तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी। ग्राम थाना गांव निवासी परशुराम लोधी पुत्र नारायन सिंह ने बताया कि बीती शाम वह अपने घर के दरवाजे पर था, तभी विपक्षीगण दयाराम लोधी पुत्र कैलाश, सविता पत्नी दयाराम लोधी, रामकुंवर पत्नी कैलाश निवासीगण ग्राम थाना गांव आये और स्कूटी छिपाने की बात को लेकर गाली गलौज करने लगे। जब उसने गाली देने से मना किया तो सभी ने मिलकर लाठी डंडों से मारपीट कर दी और दयाराम ने धारदार हथियार कुल्हाड़ी से वार किया, जिससे उसके बायें हाथ में कोहनी के पास चोट आयी। विपक्ष उसको जान से मारने की धमकी देकर चले गये। पुलिस ने तीन आरोपि...