ललितपुर, नवम्बर 3 -- ललितपुर में दो बच्चों पर कुत्तों का हमला Lalitpur News: ललितपुर। थाना जखौरा क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम पंचायत बांधपुरा और करमुहारा में दो बच्चों को पागल कुत्तों ने काट लिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। परिजन उनको लेकर मेडिकल कालेज आए। यहां से एक को मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया गया। थाना जखौरा क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम बांधपुरा निवासी आठ वर्षीय संस्कार पुत्र विजय सिंह सोमवार शाम को साथियों के साथ खेलने के लिए घर से बाहर गांव में खेलने के लिए जा रहा था। तभी रास्ते में एक पागल कुत्ते ने उस पर हमला बोल दिया और उसे बुरी तरह से काट लिया। कुत्ता ने संस्कार के सिर, चेहरे, दोनों हाथों पर कई जगह काटा। स्थिति यह रही कि संस्कार गंभीर रूप से घायल हो गया। रास्ते से गुजर रहे राहगीरों ने कुत्ते को भगाया। इसके बाद उसके परिजनों क...