Lalitpur News: कच्ची शराब के बिजनेश माड्यूल की कमर तोड़ेगी पुलिस
ललितपुर, जुलाई 23 -- Lalitpur News: ललितपुर। जनपद में फलफूल रहे कच्ची शराब के अवैध कारोबार की कमर तोड़ने के लिए पुलिस अधीक्षक संजीव वाजपेई ने इसमें लिप्त शातिर अपराधियों के खिलाफ रणनीति बनाई है। जिसके तहत दो याफिर दो बार से अधिक इस नशे के व्यापार की गतिविधियों में पकड़े जा चुके बदमाशों पर गैंगस्टर लगा उनकी संपत्ति कुर्क की जाएगी। पदभार संभालने के बाद से नवागंतुक पुलिस अधीक्षक जनपद में आपराधिक वारदातों और उसकी वजहों की नब्ज टटोलने में लगे हुए हैं। अन्य जनपदों के मुकाबले ललितपुर में हत्या, हत्या के प्रयास, डकैती और लूट जैसी आपराधिक घटनाएं नहीं होती हैं। लेकिन, यहां कच्ची शराब का अवैध कारोबार कुटीर उद्योग का रूप ले चुका है। पहले चीरा, मऊमाफी आदि गांवों को कच्ची शराब बनाने का गढ़ माना जाता था लेकिन अब इसकी भट्ठियां गांव-गांव धधक रही हैं। अधिक मु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.