Lalitpur News: कई पुलों और रिपटों के ऊपर से बह रहा पानी, आवागमन ठप
ललितपुर, सितम्बर 3 -- Lalitpur News: ललितपुर। बीती रात से हो रही जोरदार बारिश के चलते जनपद स्थित सभी नदियों और नालों में पानी उफान मारने लगा है। कई जगह रिपटे और पुल पानी में डूब गए। जिस कारण विभिन्न स्थानों पर यातायात ठप पड़ गया। पुल के दोनों ओर सैकड़ों लोग नदी के जलस्तर के कम होने का इंतजार करते रहे। तमाम लोगों ने जान जोखिम में भी डाली। पाली तहसील अन्तर्गत रात्रि भर हुई भारी बारिश के चलते क्षेत्र की नदियों व नालों का जलस्तर तेजी से बढ़ गया। पाली से घटवार जाने वाले मार्ग स्थित घुंसी नदी पर बना पुल डूब गया। जिसके चलते जनपद को जोड़ने वाला यह महत्वपूर्ण मार्ग आवागमन के लिए बंद करना पड़ा। यह भी पढ़ें- टोंस, बेलन और लोनी नदी के बढ़ते जलस्तर से आवागमन ठप पुल के ऊपर पानी आने से उसके दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। मार्ग बन्द होने के कारण वाहन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.