ललितपुर, जुलाई 31 -- Lalitpur News: ललितपुर। जनपद में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को ध्यान में रखते हुए ब्लैक स्पॉट पर ओवरस्पीड वाहनों की गति नियंत्रित करने के लिए शासन ने दो इंटरसेप्टर बाइकें भेजी हैं। जिनको पुलिस अधीक्षक संजीव वाजपेई और अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह ने एसपी आफिस प्रांगण में हरीझंडी दिखाकर रवाना किया। जनपद में सड़क दुर्घटनाएं रोकने के लिए शासन बेहद संजीदा है। राष्ट्रीय राजमार्ग सहित, स्टेट हाइवे आदि सड़क मार्गों के ब्लैक स्पाट पर दुर्घटनाओं को रोकने के लिए यातायात पुलिस की सक्रियता बढ़ाई जा रही है। यातायात निदेशालय ने जनपद के लिए दो इंटरसेप्टर बाइकें भेजी हैं। जिनमें मल्टीटोन सायरन, ई-चालान कैमरा, स्पीड रीडर गन, पब्लिक एड्रेस सिस्टम, वार्निंग लाइट लगी हैं। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: स्पीड रडार से पहले दिन आठ वाहनों का चालान ...