Lalitpur News: एनसीसी कैडेट्स ने संभाले आठ चौराहे
ललितपुर, अक्टूबर 13 -- Lalitpur News: ललितपुर। मिशन शक्ति फेज- 6.0 के अन्तर्गत महिला एनसीसी कैडेट्स ने ट्रैफिक पुलिस के साथ शहर की यातायात व्यवस्था को सम्भाला। आठ प्रमुख चौराहों पर उन्होंने नियम पालन न करने वाले वाहन चालकों को इसके नुकसान बताए और फिर फूलमाला देकर यातायात नियमों के पालन को अपील भी की। जिलाधिकारी सत्य प्रकाश और पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार बाजपेई के निर्देश पर मिशन शक्ति फेज-6.0 अभियान के अंतर्गत महिलाओं और बालिकाओं की सहभागिता बढ़ाने तथा आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरुक करने के उद्देश्य से यातायात जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें जनपद महिला एनसीसी कैडेट्स ने यातायात पुलिस के सहयोग से शहर के विभिन्न चौराहों पर यातायात व्यवस्था संभाली और लोगों को नियमों के प्रति जागरुक किया। कार्यक्रम के दौरान महिला एनसीसी कैडेट्स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.