ललितपुर, अगस्त 20 -- Lalitpur News: ललितपुर। गांवों की महिलाओं को अपने पैरों पर खड़ा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन में लापरवाही अब जिम्मेदारों को भारी पड़ने लगी है। रवाल्विंग फण्ड और सीआईएफ में खराब प्रगति के बाद डीएम ने नाराजगी जताई थी और इस क्रम में सीडीओ ने अपेक्षित प्रगति तक दोनों के जिला मिशन प्रबंधकों का वेतन रोका है। जनपद स्थित आर्थिक रूप से कमजोर ग्रामीण परिवारों की आदमनी बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत महिलाओं के समूह गठित करके उनको छोटे-छोटे रोजगारों से जोड़ा जा रहा है। इन ग्रामीण महिलाओं के रोजगार के लिए समय-समय पर सरकार रिवाल्विंग फंड और कम्युनिटी इंवेस्टमेंट फंड देकर वित्तीय सहायता भी करती है। रिवाल्विंड फंड के तहत प्रत्येक महिला समूह को 30 हजार और सीआईएफ कम्युनिटी इंवेस...