ललितपुर, अगस्त 4 -- Lalitpur News: ललितपुर। अटल आवासीय विद्यालय धौर्रा में साफ-सफाई और गुणवत्तायुक्त भोजन व्यवस्था के लिए उप श्रमायुक्त झांसी किरन मिश्रा ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान भोजन निर्धारित मैन्यू के अनुसार मिला और गुणवत्ता भी सन्तोषजनक पायी गयी। उप श्रमायुक्त झांसी ने मैस मैनेजर व विद्यालय प्रधानाचार्य को भोजन व्यवस्था नियमित रूप से गुणवत्तापूर्ण बनाये जाने के निर्देश दिये। उप श्रमायुक्त ने विद्यालय के प्रधानाचार्य को निर्देश दिये गये कि विद्यालय परिसर में वर्षा ऋतु के दौरान जलभराव के कारण होने वाली डेंगू, मलेरिया व चिकिनगुनिया जैसी बीमारियों व संचारी रोगों से निपटने के लिये आवश्यक कार्यवाई की जाए। बच्चों को विद्यालय में उपलब्ध मच्छरदानी का प्रयोग कराया जाए। यह भी पढ़ें- Kausambi News: विद्यालय में खाद्य सुरक्षा टीम ने किया निर...