ललितपुर, नवम्बर 20 -- Lalitpur News: ललितपुर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में उत्तर प्रदेश विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 के दृष्टिगत मतदाताओं को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन व वीवीपैट की कार्यप्रणाली से परिचित कराने तथा मतदान प्रक्रिया के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी सत्य प्रकाश के नेतृत्व में जनपद ललितपुर में ईवीएम प्रशिक्षण जागरुकता कार्यक्रम का शनिवार को शुभारंभ किया गया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश कुमार ने विकास भवन परिसर के ईवीएम प्रदर्शन केंद्र पर किया। इस दौरान उन्होंने स्वयं ईवीएम पर मॉकपोल की प्रक्रिया का अवलोकन किया तथा उपस्थित लोगों को मतदान प्रक्रिया एवं वीवीपैट के महत्व की जानकारी दी। यह भी पढ़ें- Hardoi News: डीएम ने कलेक्ट्रेट में किया ईवीएम प्रदर्शन केन्द्र का शुभारम्भ यह भी पढ़ें- Ag...