ललितपुर, अक्टूबर 3 -- Lalitpur News: ललितपुर। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण व एनडीआरएफ के संयुक्त तत्वावधान में दीपचंद्र चौधरी महाविद्यालय में शनिवार को आपदा प्रबंधन और बचाव प्रशिक्षण संबंधी एक दिवसीय संगोष्ठी आयोजित हुई। जिसमें विद्यार्थियों व महाविद्यालय स्टाफ को विभिन्न प्राकृतिक व मानवीय आपदाओं के दौरान बचाव, सुरक्षा, प्राथमिक सहायता की व्यावहारिक जानकारी दी गयी। कार्यक्रम के दौरान एनडीआरएफ की टीम ने विद्यार्थियों को मौके पर बचाव, राहत व रेस्क्यू कार्यों की मॉक ड्रिल कराई। टीम के सदस्यों ने आपदा की स्थिति में घायल व्यक्ति को सुरक्षित निकालने, प्राथमिक उपचार, बचाव उपकरणों के उपयोग तथा आपात स्थिति में सावधानीपूर्वक कार्य करने की तकनीक का प्रदर्शन किया। एनडीआरएफ के एसआई दिनेश ने प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को विभिन्न सुरक्षा उपायों के...