Lalitpur News: आठ दशक बाद भी अंधेरे में दैलवारा का स्टेशन मुहल्ला
ललितपुर, नवम्बर 22 -- Lalitpur News: ललितपुर। जहां एक ओर गांवों में डिजिटिलाइजेशन से कामकाज के दावे किए जा रहे हैं, वहीं दैलवारा ग्राम पंचायत स्थित स्टेशन मुहल्ला में पचास से अधिक परिवार अंधेरे में जीवन जीने को विवश हैं। आठ दशक बीतने के बाद भी इस मुहल्ले में विद्युतीकरण कार्य नहीं कराया जा सका। आक्रोशित ग्रामीणों ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम को अपनी पीड़ा से अवगत कराया। दैलवारा ग्राम पंचायत स्थित स्टेशन रोड मुहल्ला में रहने वाले ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को बाताया कि आजादी के अस्सी बरस बीतने के बाद भी उनका मुहल्ला विद्युतीकरण के कार्य से अछूता है। वह लोग बिना बिजली के जीवनयापन कर रहे हैं। सूर्य के प्रकाश से उनका जीवन शुरू होता है और सूर्यास्त के बाद वह लोग अपने घरों में दुबक जाते हैं। वर्ष 2015 से उन लोगों ने इस बस्ती में विद्युतीकरण कार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.