ललितपुर, अक्टूबर 17 -- Lalitpur News: ललितपुर। इस बार भी भव्यता के साथ आजाद चौक की महारानी का दरबार सजा है। जगतजननी के साथ माता सरस्वती, महालक्ष्मी, प्रथमपूज्य भगवान श्री गणेश और कार्तिकेय विराजमान हैं। इस सुंदर पांडाल को देख यहां से गुजरने वाले राहगीरों के कदम अपने आप ठहर जाते हैं। हर व्यक्ति भीतर जाकर भवानी के दर्शन करके बेहतरी के लिए प्रार्थना करता है। नगर पालिका परिषद पूर्व अध्यक्ष सुभाष जायसवाल की अगुवाई में आजाद चौक पर कई दशकों से मातारानी का दरबार सजता चला आ रहा है। शारदीय नवरात्र में इस बार भी माता भव्य पांडाल में विराजित हैं। तमाम भक्त उनकी सेवा में लगे हैं। यह भी पढ़ें- Lalitpur News: महंत और भक्तों ने ललितेश्वरी माता को चढ़ाई चुनरी सुबह विद्वान पुरोहित लगभग आठ बजे माता का विधि विधानपूर्वक पूजन करते हैं। उनको चुनरी चढ़ाकर फल, मिष्...