Lalitpur News: आजादपुरा, गोविन्द नगर मेंजलभराव से लोग हलाकान
ललितपुर, सितम्बर 5 -- Lalitpur News: ललितपुर। लगातार बारिश के चलते शहर के कई मुहल्लों में जलभराव अनवरत बना हुआ है। बारिश तेज होने पर कभी घुटनों तक पानी भर जाता है तो बारिश कम होने पर गलियों में भरा पानी घर के दरवाजे को छूता रहता है। इन हालातों में लोग नगर पालिका परिषद को जमकर कोस रहे हैं। मुहल्ला आजादपुरा स्थित सोनी मिलन पैलेस के आस पास की गलियां जलमग्न हैं। यहां की नालियां चोक होने याफिर ढलान की समस्या होने के कारण घुटनों तक पानी भरा हुआ है। कई दिनों से यह पानी निकला ही नहीं। जिसकी वजह से लोग घरों में बंधक बन गए हैं। जरूरी काम होने पर बाइक और स्कूटी निकालकर लोग जोखिमभरा सफर तय करते हैं। वह गिरकर चोटिल भी हो रहे हैं, लेकिन किसी से शिकायत नहीं कर रहे। मरीजों और वृद्ध लोगों को अस्पताल तक ले जाने में सबसे अधिक समस्या हो रही है। इन गलियों में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.