Lalitpur News: आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत
ललितपुर, अगस्त 13 -- Lalitpur News: आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत अपनी फसल देखने के लिए खेत में गया था किसान महरौनी। कोतवाली महरौनी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नैनवारा स्थित अपने खेत पर फसल देखने गए ग्रामीण पर आकाशीय बिजली आ गिरी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। सूचना मिलते ही राजस्व अफसरों ने घटनास्थल का जायजा लिया और पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
किसान की पहचान ग्राम नैनवारा निवासी 65 वर्षीय प्रेम नारायण मिश्रा पुत्र कन्हैया लाल मिश्रा बीते रोज अपने खेत पर हो रहे कृषि संबंधी कार्य देखने लिए गए थे। वह खेत में खड़े थे कि तभी अचानक बारिश होने लगी। पानी से बचने के लिए वह खेत के दूसरी तरफ जाने लगे। तभी तेज चमक के साथ आकाशीय बिजली उन पर आ गिरी, जिससे वह गंभीर रूप से झूलसकर अचेत हो गए। मजदूरों ने उनके मोबाइल से प्रेम नारायण के परिज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.