Lalitpur News: अवैध शराब पर लगाएं लगाम, अंबेडकर पार्क की भूमि कब्जामुक्त हो
ललितपुर, सितम्बर 10 -- Lalitpur News: ललितपुर। भीम आर्मी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों के साथ कलेक्ट्रेट प्रांगण में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने जनपद में अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने के साथ ही अंबेडकर पार्कों की भूमि को कब्जामुक्त कराने की पुरजोर ढंग से मांग उठाई। भीम आर्मी के पदाधिकारियों ने कहा कि जनपद में बड़े पैमाने पर अवैध शराब की बिक्री हो रही है। गली कूचों में परचून की दुकानों पर शराब उलब्ध है। आसानी से उपलब्धता के चलते ग्रामीण सुबह से शाम तक शराब पी रहे हैं। छोट-छोटे बच्चे भी नशे की चपेट में आ रहे हैं। जिस कारण उनका भविष्य खराब हो रहा है। सोशल मीडिया पर अहिरवार समाज के खिलाफ खुलेआम गाली गलौज, जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया जा रहा है। अपमानजनक टिप्पणियां की जा रही हैं लेकिन आरोपितों के वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.