Lalitpur News: अब घर बैठे बनेगा डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र
ललितपुर, नवम्बर 3 -- Lalitpur News: ललितपुर। केंद्र और राज्य सरकार वरिष्ठ नागरिकों और पेंशनभोगियों की सुविधाओं के लिए समय-समय पर जरूरी कदम उठा रही है। इस क्रम में भारत सरकार के पेंशनभोगी कल्याण विभाग ने एक से 30 नवंबर तक राष्ट्रव्यापी डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अभियान चला रहा है। जिसमें पेंशनर्स को जीवन प्रमाण पत्र जमा करने की पारंपरिक प्रक्रिया से राहत देते हुए सरल, सुगम व डिजिटल विकल्प उपलब्ध कराना है। इस व्यवस्था के अंतर्गत अब पेंशनभोगियों को जीवन प्रमाण पत्र जमा करने के लिए अनिवार्य रूप से कोषागार में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने की आवश्यकता नहीं होगी। वे अपने निकटवर्ती जनसेवा केंद्र, डाकघर अथवा अपने एंड्रॉयड/आईओएस मोबाइल फोन के माध्यम से डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र तैयार कर ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। यह भी पढ़ें- जीवन प्रमाणपत्र जल्द जमा करने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.