ललितपुर, जुलाई 29 -- Lalitpur News: ललितपुर। पाली में उगने वाला पान अब आसानी के साथ बरेली और अन्य जनपदों तक पहुंच सकेगा। क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए राज्य सरकार ने बहुप्रतीक्षित पाली-बरेली बस सेवा का बुधवार को विधिवत शुभारंभ किया। राज्यमंत्री मनोहरलाल पंथ ने हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया। कोरोना काल के दौरान यह बस सेवा बंद हो गई थी, जिससे यात्रियों के साथ-साथ पान कृषकों और व्यापारियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। बस सेवा पुन: शुरू होने से क्षेत्रवासियों में संतोष जताया। इस बस के संचालन से विशेष रूप से पान कृषकों को अपनी उपज समय पर बाजार तक पहुंचाने में सुविधा मिलेगी, जिससे उनकी लंबे समय से चली आ रही परिवहन संबंधी समस्या का समाधान होगा। यह भी पढ़ें- Gangapar News: बीबीपुर से सिविल लाइंस त...