ललितपुर, अगस्त 2 -- Lalitpur News: ललितपुर। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय में रविवार को नवनिर्वाचित जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों का फूलमाला पहनाकर भव्य सम्मान किया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि अधिवक्ता लोकतंत्र का महत्वपूर्ण अंग है। जिलाध्यक्ष नेपाल सिंह यादव ने कहा कि अधिवक्ता समाज लोकतंत्र का महत्वपूर्ण स्तंभ है और समाजवादी पार्टी सदैव अधिवक्ताओं के सम्मान व उनके अधिकारों के साथ खड़ी रही है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ अधिवक्ता एडवोकेट हरदयाल सिंह लोधी ने कहा कि अधिवक्ता लोगों को न्याय दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष नेपाल सिंह ने नव निर्वाचित अध्यक्ष जिला बार एसोसिएशन एडवोकेट राजेश देवलिया, महासचिव एडवोकेट लखन यादव, कोषाध्यक्ष एडवोकेट अर्चना परमार सहित वरिष्ठ उपाध्यक्ष कैलाश बाबू समैया, क...