Lalitpur News: अधिकतर समितियों पर डीएपी का स्टाक निल
ललितपुर, अक्टूबर 31 -- सहकारी समितियों में डीएपी की कमी Lalitpur News: ललितपुर। जनपद स्थित सहकारी समितियों की तालाबंदी लगभग समाप्त तो हो गयी लेकिन इनमें डीएपी नहीं मिलने से किसान निराश हैं। उनको अधिक पैसे खर्च करके एनपीके खरीदनी पड़ रही है, जिससे फसलों की लागत बढ़ना और किसानों की आमदनी कम होना तय है। फसलों की लागत कम करने के लिए केंद्र और राज्य सरकार लगातार जोर दे रही हैं, जिससे किसानों की आमदनी में इजाफा किया जा सके लेकिन मौजूदा समय में खाद के दाम किसानों की बुआई का बजट बिगाड़ रहे हैं। हड़ताल के बाद जनपद में फिलहाल 28 सहकारी समितियों के माध्यम से खाद बिक्री प्रारंभ हो चुकी है। प्रशासन के मुताबिक तालबेहट और ललितपुर तहसील क्षेत्र में क्रमश: आठ-आठ और पाली तहसील में तीन, महरौनी में पांच तथा मड़ावरा में चार सहकारी समितियों ने काम शुरू कर दिया है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.