Lalitpur News: अज्ञात वाहन टकराने से महिला की मौत
ललितपुर, अक्टूबर 12 -- Lalitpur News: तालबेहट। कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम कड़ेसराकला के मजरा चमरया में रहने वाली बुजुर्ग महिला का शव सड़क किनारे पानी से भरे एक गड्ढ़े में पड़ा मिला। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला और पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ग्राम कडेसराकला स्थित मजरा चमरया निवासी 65 वर्षीय श्यामबाई पत्नी पुन्नू कुशवाहा सोमवार को गांव में दूध बांटने के लिए गई थी। दूध बांटने के बाद वह सड़क के रास्ते वापस लौट रही थी। इसी दौरान उसको किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी और घटनास्थल से रफू चक्कर हो गया। तेज रफ्तार वाहन की टक्कर लगने से महिला सड़क किनारे पानी से भरे गड्ढे में जा गिरी और डूबने से उसकी मौत हो गई। मंगलवार को यहां से टहलते हुए निकले व्यक्तियों की नजर पानी भरे गड्ढ़े पर पड़ी तो उनको एक महिला का शव उतराता ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.