ललितपुर, अगस्त 24 -- Lalitpur News: बानपुर। जामनी नदी के तट पर स्थित अजयपार धाम एक ऐसा सिद्ध क्षेत्र है, जिसका जल छिड़ने मात्र से फसलों में इल्ली आदि कीट नहीं लगते और विभिन्न प्रकार की बीमारियां नष्ट हो जाती हैं। यहां दूर दराज से ग्रामीण आते और मन्दिर में विराजे हनुमान जी महाराज को भोग अर्पित करते उनसे खुशहाली के लिए प्रार्थना करते हैं। कस्बा बानपुर से लगभग ढाई किलोमीटर दूर जामनी नदी के तट पर स्थित श्री अजयपार धाम अपने जल के लिए प्रसिद्ध है। ऐसी मान्यता है कि यहां का जल छिड़ने से फसलों में लगी इल्ली नष्ट हो जाती हैं। इस धाम पर ललितपुर के अलावा मध्य प्रदेश स्थित टीकमगढ़, सागर, छतरपुर जिले सहित संपूर्ण बुंदेलखंड से श्रद्धालु आते हैं। वह जामनी नदी में स्नान करके पहले हनुमान जी महाराज की पूजा अर्चना करते हैं। इस दौरान जामनी नदी से लाया जल उनको अ...