नई दिल्ली, अक्टूबर 1 -- Lal Bahadur Shastri Jayanti Quotes , Photos, Images , Messages : 2 अक्टूबर का दिन भारत के इतिहास में खास अहमियत रखता है। इस दिन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के साथ-साथ देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती भी मनाई जाती है। शास्त्री जी अपने सादगीपूर्ण जीवन, विनम्र स्वभाव, अनुशासन, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के लिए हमेशा याद किए जाते हैं। उनका कद भले ही छोटा हो लेकिन उनके विचार, संकल्प और देश के प्रति समर्पण और व्यक्तित्व बेहद विशाल थे। 2 अक्टूबर 1904 को उत्तर प्रदेश के मुगलसराय में जन्मे लाल बहादुर शास्त्री ने अपने दृढ़ निश्चय और असाधारण नेतृत्व क्षमता से देश के इतिहास में अमिट छाप छोड़ी। उनकी सबसे बड़ी विशेषताओं में से एक थी कठिन परिस्थितियों में भी धैर्य बनाए रखना और पूरे आत्मविश्वास के साथ फैसले लेना...