Lakhisarai News: 50 एकड़ की सिंचाई वाले पोखर की जमीन पर पैक्स गोदाम निर्माण पर हाईकोर्ट की रोक
लखीसराय, अगस्त 15 -- Lakhisarai News: लखीसराय, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के हलसी प्रखंड के प्रतापपुर गांव में सार्वजनिक उपयोग वाले पोखर की जमीन पर प्रस्तावित पैक्स गोदाम निर्माण के मामले में पटना हाईकोर्ट ने फिलहाल रोक लगा दी है। न्यायालय ने विवादित भूमि पर गोदाम निर्माण के प्रस्ताव को अगली सुनवाई तक स्थगित रखने का अंतरिम आदेश दिया है। न्यायालय के आदेश के बाद निर्माण की तैयारी में जुटे लोगों को झटका लगा है, जबकि पोखर को बचाने की मांग कर रहे किसानों और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। सुजान यादव बनाम राज्य सरकार एवं अन्य मामले की सुनवाई सात अगस्त को पटना हाईकोर्ट में हुई। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश सुधीर सिंह एवं न्यायमूर्ति राजेश कुमार वर्मा की पीठ ने प्रथमदृष्टया कहा कि यदि संबंधित भूमि राजस्व अभिलेख में ग्राम पोखर के रूप में दर्ज है तो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.