लखीसराय, नवम्बर 6 -- Lakhisarai News: सूर्यगढ़ा। स्थानीय पुलिस ने थाना क्षेत्र के सुंदरपुर बिंद टोली गांव में गत बुधवार की रात में छापेमारी की।इस छापेमारी में एक युवक अवधेश कुमार को पचास लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी को गुरुवार को लखीसराय जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...