Lakhisarai News: 43 छठ घाटों पर 29.33 लाख होंगे खर्च, अब तक खतरनाक घाटों की पहचान नहीं
लखीसराय, अक्टूबर 29 -- Lakhisarai News: लखीसराय, एक प्रतिनिधि। लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा में अब महज 12 दिन शेष हैं। लखीसराय नगर परिषद क्षेत्र में छठ पूजा की तैयारियों को लेकर नगर प्रशासन की ओर से 43 घाटों और पोखरों को चिह्नित किया गया है। इन घाटों की साफ-सफाई, सुरक्षा और सौंदर्यीकरण पर कुल 29.33 लाख रुपये खर्च किए जाने का विवरण सामने आया है। इसके बावजूद अब तक खतरनाक घाटों, दलदली स्थानों और घाटों पर उपलब्ध कराई जाने वाली आवश्यक सुविधाओं का स्पष्ट निर्धारण नहीं होने से तैयारियों पर सवाल उठने लगे हैं। शहर के विभिन्न घाटों पर अभी भी गंदगी का अंबार लगा हुआ है। नगर परिषद की ओर से फिलहाल कुछ पोखरों और छोटे घाटों की सफाई शुरू कराई गई है। वहीं, जिलाधिकारी भी घाटों का निरीक्षण करने लगे हैं। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि जब 43 घाटों की सफाई और व्यवस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.