Lakhisarai News: 1923 से किरणपुर में स्थापित हो रही मां दुर्गा की प्रतिमा, बेटी के जन्मदिन पर जामुन मंडल ने शुरू की थी पूजा की परंपरा
लखीसराय, अक्टूबर 17 -- Lakhisarai News: कजरा, एक संवाददाता। आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक विरासत की कहानी समेटे मेदनी चौकी क्षेत्र की दुर्गा पूजा का इतिहास एक सदी से भी अधिक पुराना है। यहां मां दुर्गा की आराधना केवल धार्मिक अनुष्ठान तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके साथ ग्रामीणों की श्रद्धा, सामाजिक बदलाव और पीढ़ियों से चली आ रही परंपराओं की गहरी कहानी जुड़ी हुई है। किरणपुर में वर्ष 1923 से मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित करने की परंपरा चली आ रही है। इसकी शुरुआत ग्रामीण जामुन मंडल ने अपनी पुत्री महारानी देवी के जन्मदिन पर मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर की थी। उनके भाई सीताराम मंडल ने भी इस पुनीत कार्य में सहयोग दिया। दोनों भाइयों की पहल से शुरू हुई यह परंपरा आज भी क्षेत्र की धार्मिक पहचान बनी हुई है। यह भी पढ़ें- Hazaribagh News: शारदीय नवरात्रि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.