लखीसराय, अगस्त 15 -- Lakhisarai News: कजरा, एक संवाददाता। कजरा एवं पीरी बाजार थाना क्षेत्र में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शुक्रवार दोपहर तक क्षेत्र के विभिन्न सरकारी एवं प्रशासनिक कार्यालयों में होने वाले ध्वजारोहण और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया गया। प्रशासन की ओर से स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर व्यापक तैयारियां की गई हैं।कार्यालय परिसरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए निर्धारित स्थानों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर दी गई हैं। तैयारी के दौरान कार्यालय परिसर की साफ-सफाई, विद्युत व्यवस्था, सजावट और कार्यक्रम स्थल की व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया गया। यह भी पढ़ें- Deogarh News: स्वतंत्रता दिवस : केकेएन स्टेडियम देवघर में मंत्री हफीजुल हसन...