लखीसराय, अगस्त 9 -- Lakhisarai News: सूर्यगढ़ा। स्थानीय सीएचसी में आगामी 10 अगस्त को प्र. मं. सुरक्षित मातृत्व अभियान कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं की जांच के लिए 14 सदस्यीय चिकित्सा दल का गठन किया गया है। इस दल में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राजीव कुमार के द्वारा एसएमओ डॉ. सीमा भारती,आयुष चिकित्सक डॉ. राहत जहां,डॉ. प्रियंका भारती के अलावा एएनएम,आदि हैं। 9 को रविवार होने के कारण 10 अगस्त को यह कार्यक्रम होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...