लखीसराय, अक्टूबर 27 -- Lakhisarai News: लखीसराय, हिन्दुस्तान संवाददाता। ​लखीसराय नगर परिषद में नक्शा पास कराने के नाम पर 1.55 लाख रुपये की अवैध उगाही और रिश्वतखोरी का मामला अब एक नए और बड़े विवाद में उलझ गया है। नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी प्रभात रंजन ने बीते 12 अक्टूबर को ही मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम का गठन किया था और महज 3 दिन के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपने का सख्त निर्देश दिया था। लेकिन ताज्जुब की बात यह है कि तय सीमा खत्म हुए काफी वक्त बीत चुका है और जांच टीम ने अब तक अपनी रिपोर्ट सौंपी तक नहीं है। इतने बड़े प्रशासनिक आदेश की हवा निकल जाने से यह साफ हो गया है कि दाल में कुछ काला है और मामले को अंदरखाने दबाने की पुरजोर कोशिश की जा रही है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: 12 अक्टूबर का फरमान, 15 दिन बाद भी सन्नाटा, कार्यपालक पद...