Lakhisarai News: 11 दिनों से जलापूर्ति ठप, पानी के लिए भटक रहे लोग, टैंकर पहुंचते ही मच रही अफरातफरी
लखीसराय, जुलाई 5 -- Lakhisarai News: 11 दिनों से जलापूर्ति ठप, पानी के लिए भटक रहे लोग, टैंकर पहुंचते ही मच रही अफरातफरी - समाहरणालय से महज कुछ ही दूरी पर स्थित है लाली पहाड़ी, समस्या का नहीं हो रहा समाधान - हर महीने यहां के लोगों को पेयजल की सताती है समस्या, नगर परिषद का टैंकर इसके लिए पर्याप्त नहीं अजय कुमार की रिपोर्ट: लखीसराय, एक प्रतिनिधि। भीषण गर्मी और उमस के बीच लखीसराय शहर के लाली पहाड़ी और काली पहाड़ी मोहल्ले के करीब 200 से अधिक परिवार पिछले 11 दिनों से पेयजल संकट का सामना कर रहे हैं। नल-जल योजना की आपूर्ति बंद होने से लोगों का जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। हालात ऐसे हैं कि जैसे ही नगर परिषद का पानी से भरा टैंकर मोहल्ले में पहुंचता है, महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे बाल्टी, डब्बा और अन्य बर्तन लेकर पानी भरने के लिए दौड़ पड़ते है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.