Lakhisarai News: उपेक्षा का दंश झेल रहा मेदनी चौकी, ना उच्च शिक्षा का ठिकाना, ना सिंचाई का सहारा
लखीसराय, अगस्त 30 -- Lakhisarai News: लखीसराय, हिन्दुस्तान संवाददाता। देश भले ही प्रगति के नित नए कीर्तिमान रच रहा हो लेकिन लखीसराय जिले का मेदनी चौकी क्षेत्र आज भी बुनियादी सुविधाओं के अभाव में सिसक रहा है। आजादी के सात दशकों से अधिक का समय गुजर जाने के बाद भी यह इलाका विकास की रोशनी से महरूम है। चुनावी मंचों से नेताओं की घोषणाएं और प्रशासनिक दावे कागजों तक ही सीमित रह गए हैं जबकि धरातल पर आम जनता सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और सिंचाई जैसी प्राथमिक जरूरतों के लिए तरस रही है। -----
डिग्रियों के लिए भटकने को मजबूर युवा: क्षेत्रीय शिक्षाविद सरोज कुमार की मानें तो आजादी के दौर से ही क्षेत्र में दो उच्च विद्यालय और एक इंटर कॉलेज की व्यवस्था दर्ज है। समय के साथ कई मध्य विद्यालयों को प्लस-टू का दर्जा तो मिला लेकिन पढ़ाई का शैक्षणिक स्तर जस का तस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.