लखीसराय, अगस्त 13 -- Lakhisarai News: लखीसराय, हिन्दुस्तान संवाददाता। सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत सैदपुरवा गांव के पास बुधवार की अहले सुबह एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस वक्त हुआ जब तेज रफ्तार बाइक ओवरटेक करने के प्रयास में अनियंत्रित होकर एक ट्रैक्टर और पिकअप वाहन के बीच में फंस गई। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: लखीसराय : ​ओवरटेकिंग पड़ी भारी, ट्रैक्टर और पिकअप की चपेट में आकर बाइक सवार दो भाई घायल, एक रेफरघायलों की पहचान प्राप्त जानकारी के अनुसार जकड़पुरा गांव निवासी नवल महतो के दो पुत्र रवीश कुमार एवं संजीव कुमार बाइक पर सवार होकर किसी काम से लखीसराय की तरफ आ रहे थे। सैदपुरवा गांव के समीप आगे चल रहे वाहन को ओवरटेक करने के दौरान सामने व अगल बगल से आ रहे ट्रैक्टर और पिकअप की चपेट में बाइक ...