Lakhisarai News: हादसे के बाद जिम्मेदारी से भाग रहे जिम्मेदार, दूसरे दिन भी तय नहीं हुआ कसूरवार
लखीसराय, अगस्त 19 -- Lakhisarai News: लखीसराय, कार्यालय संवाददाता। अशोकधाम में सोमवार को हुई भगदड़ के बाद दूसरे दिन भी हादसे की जिम्मेदारी तय नहीं हो सकी है। घटना के बाद राहत और बचाव से अधिक जिम्मेदारी एक-दूसरे के सिर मढ़ने का दौर दिखाई दे रहा है। जिला प्रशासन कभी रेलवे तो कभी बिजली विभाग की भूमिका पर सवाल उठा रहा है, जबकि रेलवे का कहना है कि यात्रियों की सुविधा को देखते हुए ट्रेनों को अशोकधाम स्टेशन पर ठहराव दिया गया था। स्टेशन और वहां से मंदिर तक श्रद्धालुओं की सुरक्षित आवाजाही की व्यवस्था करना स्थानीय प्रशासन की जिम्मेदारी थी। जिला प्रशासन की ओर से हादसे के पीछे एक साथ दो ट्रेनों के रुकने से अचानक बढ़ी भीड़ को प्रमुख कारण बताया जा रहा है। सवाल यह है कि सावन की सोमवारी पर अशोकधाम मंदिर में हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की जानकारी प्रशास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.