लखीसराय, अगस्त 15 -- Lakhisarai News: ​लखीसराय, हिन्दुस्तान संवाददाता। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान के तहत शुक्रवार को देशभक्ति और पर्यावरण संरक्षण का अनूठा उदाहरण देखने को मिला। नगर परिषद के तत्वावधान में जहाँ एक ओर शहर में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई वहीं दूसरी ओर नया बाजार स्थित केआरके हाई स्कूल परिसर में पौधारोपण कर हरित शहर का संदेश दिया गया। नगर भवन परिसर से शुरू हुई तिरंगा यात्रा नया बाजार मुख्य मार्ग होते हुए पुरानी बाजार स्थित छोटी दुर्गा स्थान पहुंची और पुनः नगर भवन लौटकर समाप्त हुई। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज थामे जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और सफाई कर्मी देशभक्ति के तरानों पर झूमते नजर आए। पूरे मार्ग में वंदे मातरम् और भारत माता की जय के नारों से माहौल राष्ट्रभक्तिमय बना रहा। आम नागरिकों न...