Lakhisarai News: हथियार खरीद-बिक्री गिरोह का भंडाफोड़, देशी पिस्टल व 70 कारतूस के साथ तीन गिरफ्तार
लखीसराय, जुलाई 23 -- Lakhisarai News: लखीसराय, एक प्रतिनिधि । कवैया थाना क्षेत्र में पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में अवैध हथियार एवं कारतूस की खरीद-बिक्री करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया गया। कार्रवाई के दौरान एक देशी पिस्टल, 70 कारतूस, दो मैगजीन, 33 हजार रुपये नकद और चार मोबाइल फोन बरामद किए गए। इस मामले में तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है।
छापेमारी की जानकारी गुरुवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शिवम कुमार ने कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बुधवार की शाम करीब 7:30 बजे एसटीएफ पटना से सूचना मिली थी कि नया बाजार स्थित मकुना वार्ड संख्या-29 में एक व्यक्ति अपने घर से अवैध हथियार एवं कारतूस की खरीद-बिक्री करता है। सूचना मिलते ही वरीय अधिकारियों के निर्देश पर कवैया थाना पुलिस, एसटीएफ और डीआई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.