Lakhisarai News: हथियारों के साथ रील वायरल करने वाले दो युवकों की तलाश तेज
लखीसराय, अगस्त 30 -- Lakhisarai News: लखीसराय, एक प्रतिनिधि। सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ रील बनाकर उसे वायरल करना दो युवकों को भारी पड़ गया है। लखीसराय पुलिस की सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के दौरान 27 अगस्त को एक ऐसा वीडियो सामने आया, जिसमें दो युवक बड़ी संख्या में हथियारों का प्रदर्शन करते नजर आए। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने तत्काल वीडियो की सत्यता और लोकेशन का सत्यापन शुरू किया। सत्यापन के दौरान वायरल वीडियो पिपरिया थाना क्षेत्र का पाया गया। इसके बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पिपरिया थाना में वायरल वीडियो के आधार पर सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने वीडियो में हथियारों का प्रदर्शन करने वाले दोनों युवकों की पहचान भी कर ली है। पुलिस के अनुसार आरोपितों की पहचान रौनक कुमार, पिता महेंद्र स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.