Lakhisarai News: हत्या, हत्या के प्रयास, शराब और अन्य मामलों में हुई कार्रवाई
लखीसराय, अक्टूबर 3 -- Lakhisarai News: लखीसराय, हिन्दुस्तान संवाददाता। लखीसराय जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और सेवन के खिलाफ मद्य निषेध थाना की कार्रवाई लगातार जारी है। मद्य निषेध थाना की टीम ने जिले के अलग अलग इलाकों में छापेमारी कर 42 लीटर चुलाई शराब, 22 किलो जावा महुआ और एक मोटरसाइकिल बरामद की। कार्रवाई के दौरान शराब बेचने के आरोप में तीन लोगों तथा शराब पीने के आरोप में दो लोग समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। मद्य निषेध पुलिस के अनुसार किउल बस्ती के वार्ड संख्या 20 में छापेमारी के दौरान 22 लीटर चुलाई शराब के साथ चामुनी देवी को गिरफ्तार किया गया। वहीं चानन थाना क्षेत्र के कछुआ कोड़ासी जंगल में कार्रवाई के दौरान 10 लीटर चुलाई शराब और एक मोटरसाइकिल जब्त करते हुए कैलु कोड़ा और जेहल बिन्द को पकड़ा गया। लखीसराय थाना क्षेत्र के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.