लखीसराय, अगस्त 30 -- Lakhisarai News: लखीसराय, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के हलसी प्रखंड अंतर्गत बिल्ली गांव से स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली को उजागर करने वाला एक मामला सामने आया है। रविवार को पेट में उठे असहनीय दर्द के बाद इलाज के लिए सदर अस्पताल लाई गई एक महिला मरीज को गॉल ब्लैडर में पथरी की बात कहकर उच्च संस्थान के लिए रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार हलसी प्रखंड क्षेत्र के बिल्ली गाँव निवासी जितेंद्र साव की 35 वर्षीया पत्नी अनीता देवी को अचानक पेट में तीव्र दर्द की शिकायत हुई।

चिकित्सा की स्थिति दर्द से कराह रही महिला को आनन फानन में परिजनों द्वारा बेहतर इलाज की उम्मीद के साथ सदर अस्पताल लखीसराय में भर्ती कराया गया। ऑन-ड्यूटी डॉक्टर ने तत्काल प्राथमिक उपचार कर मरीज को राहत देने की कोशिश की और संबंधित जांच कराने के निर्देश दिए। हा...