लखीसराय, जुलाई 11 -- Lakhisarai News: बड़हिया, निज प्रतिनिधि। अंचल कार्यालय परिसर में शनिवार को स्थानांतरित अंचलाधिकारी (सीओ) राकेश आनंद के सम्मान में भावभीनी विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख इंदु देवी ने की, जबकि संचालन शिक्षक कुंदन प्रसाद सहगल ने किया। यह भी पढ़ें- Ara News: विदाई सह सम्मान समारोहसमारोह का आयोजन समारोह में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, समाजसेवियों एवं अंचल कार्यालय के कर्मियों के साथ ही मां बाला त्रिपुरसुंदरी रक्तदान समूह जैसी संस्था ने भी राकेश आनंद को पुष्पमाला, शॉल एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। विदाई के अवसर पर वक्ताओं ने उनके लगभग ढाई वर्ष के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके व्यक्तित्व, कार्यशैली और प्रशासनिक दक्षता पर प्रकाश डाला। यह भी पढ़ें- Biharsha...