Lakhisarai News: सेन्ट्रल बैंक में शॉर्ट सर्किट से भड़की चिंगारी, उपभोक्ताओं में मची अफरा-तफरी
लखीसराय, जुलाई 10 -- Lakhisarai News: लखीसराय, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के मुख्य व्यावसायिक केंद्र नया बाजार स्थित सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में शुक्रवार को उस समय अफरा तफरी का माहौल बन गया जब अचानक शॉर्ट सर्किट के कारण बिजली के बोर्ड से चिंगारियां निकलने लगीं। बैंक परिसर के अंदर धुआं और चिंगारी उठते देख वहां मौजूद उपभोक्ताओं और बैंक कर्मियों में हड़कंप मच गया। लोग अनहोनी की आशंका में तुरंत बैंक से बाहर निकल पड़े । दोपहर के समय बैंक में उपभोक्ताओं की भारी भीड़ थी। कोई पैसे निकालने तो कोई अन्य काम से कतार में खड़ा था। इसी बीच अचानक बैंक के अंदर मुख्य गेट के साइड के समीप लगे बिजली के बोर्ड से तेज आवाज के साथ चिंगारी निकलने लगी और हल्का धुआं फैलने लगा। इसे देखते ही बैंक परिसर के अंदर मौजूद महिला व पुरुष उपभोक्ताओं के बीच भगदड़ जैसी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.