लखीसराय, सितम्बर 1 -- Lakhisarai News: लखीसराय। स्थानीय प्रखंड क्षेत्र में आगामी 10 सितंबर को जिला निर्माण कामगार फेडरेशन इकाई की ओर से एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया जाएगा। यह प्रदर्शन सूर्यगढ़ा प्रखंड कार्यालय परिसर में अपनी पांच सूत्री मांगों को लेकर किया जाएगा। फेडरेशन के जिला महासचिव अनिल राम और सीपीआई अंचल कमेटी के पूर्व मंत्री कैलाश सिंह ने इस संबंध में प्रखंड कार्यालय को लिखित सूचना दे दी है। नेताओं का कहना है कि कामगारों के हक और विभिन्न स्थानीय समस्याओं के समाधान के लिए यह कदम उठाया जा रहा है। दूसरी ओर, सूर्यगढ़ा नगर परिषद क्षेत्र के जयाकोठा से बाजार के एनएच-80 को जोड़ने वाली मुख्य संपर्क सड़क पर जलजमाव के कारण स्थानीय लोगों और राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- Garhwa News: नाली का निर्माण न...