लखीसराय, अक्टूबर 28 -- Lakhisarai News: कजरा, एक संवाददाता। जिले के कजरा शिक्षांचल अंतर्गत उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय पोखरामा में जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा), लखीसराय के तत्वावधान में सुरक्षित बचपन अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों को उनके अधिकारों, सुरक्षा, कानून के प्रावधानों तथा किसी भी प्रकार के शोषण से बचाव के प्रति जागरूक करना था। इस दौरान बच्चों को बाल विवाह, बाल श्रम, ऑनलाइन सुरक्षा, साइबर अपराध, गुड टच-बैड टच, विधिक सहायता और न्याय तक पहुंच जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम में डालसा की ओर से कन्हैया कुमार एवं जूली कुमारी तथा कवच परियोजना की बरखा रानी ने बच्चों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चे को सुरक्षित वातावरण में रहने, शिक्षा...