Lakhisarai News: सुरक्षित बचपन अभियान के तहत छात्राओं को किया जागरूक, हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी
लखीसराय, अक्टूबर 27 -- Lakhisarai News: लखीसराय, एक प्रतिनिधि। जिला विधिक सेवा प्राधिकार, लखीसराय के तत्वावधान में मंगलवार को शहर के श्री दुर्गा बालिका उच्च विद्यालय के प्रांगण में सुरक्षित बचपन अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका अर्चना कुमारी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में स्कूली बच्चों को उनके अधिकारों, सुरक्षा और संकट के समय सहायता प्राप्त करने के तरीकों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकार से पहुंचे न्यायिक पदाधिकारियों ने बच्चों को बताया कि किसी भी प्रकार की परेशानी, उत्पीड़न या असुरक्षित स्थिति का सामना करने पर चुप रहने के बजाय संबंधित हेल्पलाइन पर संपर्क करना चाहिए। बच्चों को विभिन्न आपातकालीन सेवाओं के नंबरों की जानकारी देते हुए उनका सही इस्तेमाल करने के ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.