Lakhisarai News: सुबह पांच बजे से पुरानी बाजार से नया बाजार तक लगा जाम, तीन घंटे तक थमा रहा शहर
लखीसराय, अगस्त 28 -- Lakhisarai News: खीसराय, कार्यालय संवाददाता। शहर में गुरुवार की सुबह पुरानी बाजार से नया बाजार तक करीब तीन घंटे से भी ज्यादा समय तक लगे भीषण जाम ने आम जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया। सुबह करीब पांच बजे से शुरू हुआ जाम धीरे-धीरे इतना लंबा हो गया कि सड़क पर दोनों तरफ ट्रकों की कतार लग गई। इसके कारण सड़क पर बाइक सवारों को तो दूर, पैदल चलने वालों को भी निकलने की जगह नहीं मिल रही थी। सुबह के समय जाम लगने से स्कूली बच्चों, शिक्षकों, कार्यालय जाने वाले कर्मचारियों और ट्रेन पकड़ने वाले यात्रियों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों तरफ से ट्रकों के आवागमन के कारण पुरानी बाजार से नया बाजार के बीच यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। एक ट्रक के आगे बढ़ने के बाद पीछे से दूसरा ट्रक आ जान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.